चिपचिपी गर्मी या बारिश की बौछार? जानिए दिल्ली-NCR समेत पूरे देश का वेदर अपडेट

आज का मौसम 30 सितंबर 2024: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर सामान्य हो गया है, दिल्ली में आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और झारखंड म

4 1 6
Read Time5 Minute, 17 Second

आज का मौसम 30 सितंबर 2024: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर सामान्य हो गया है, दिल्ली में आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और झारखंड में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, जिससे सोमवार को इन राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के पहाड़ी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 4 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर आज भी बारिश हो सकती है।


दिल्ली मौसम अपडेट

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 1 से 4 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर के समय तेज धूप रहेगी और अक्टूबर के पहले चार दिनों में आसमान साफ रहेगा।


आज आपके यहां कितना रहेगा मौसम?


शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली2535
नोएडा2433
गाजियाबाद2433
पटना2534
लखनऊ2531
जयपुर2433
भोपाल2330
मुंबई2633
अहमदाबाद2632
जम्मू2033

यूपी में बारिश से हालात खराब

उत्तर प्रदेश में औसत से अधिक बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। राहत विभाग के अनुसार, सिद्धार्थ नगर, बदायूं, बलिया, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, गोंडा और कुशीनगर सहित कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर या उसके करीब बह रही हैं।


महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले सात दिनों तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आज हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के कई इलाकों में अक्टूबर के पहले सप्ताह में बारिश हो सकती है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

IND Vs BAN, 2nd Test Day 4 Live Score: जसप्रीत बुमराह ने दिया बांग्लादेश को चौथा झटका, रहीम का उड़ा ऑफ-स्टम्प

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now